
The episode analyzes Lionel Messi's new world record for the most goals scored in World Cup history.
हम अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लनल मेसी के नए विश्व रिकॉर्ड का विश्लेषण करेंगे। मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह सफलता अपने 39वें जन्मदिन से सिर्फ दो दिन पहले हासिल की। मित्रों, फुटबॉल की दुनिया में उम्र को अक्सर एक अदृश्य सीमा माना जाता है। जैसे-जैसे साल बढ़ते हैं, खिलाड़ी पीछे छूटते जाते हैं। लेकिन अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर ने इस थ्योरी को बदल कर रख दिया है। इस उम्र में भी वह 19-20 साल के खिलाड़ियों से कहीं बेहतर नजर आ रहे हैं। आज आपको मेसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड और उसके पीछे छिपी कड़ी मेहनत के बारे में जानना चाहिए। आज आपको यह भी समझना चाहिए क्यों पूरी दुनिया कहती है मेसी जैसा कोई नहीं। मित्रों, मेसी ने कल ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच में दो गोल किए। इसके साथ वर्ल्ड कप में उनके कुल गोलों की संख्या 18 हो गई जो नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
Places: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया
Explore listener stats, chart rankings, contacts and more on the Zee News podcast page.