
The episode discusses the anticipated changes in IPL and T20 cricket dynamics over the next five years, analyzing recent matches and player performances.
IPL 2026 आधा सफ़र तय कर चुका है. हफ़्तेभर की चहल-पहल पर 'बल्लाबोल' में एकबार फिर चर्चा हुई. कोलकाता के खिलाफ सुपर ओवर वाले मैच में लखनऊ ने क्या ब्लंडर किये, केएल राहुल अकेले 150 रन बनाकर भी दिल्ली को क्यों नहीं जीत दिला सके, वैभव सूर्यवंशी का शतक क्यों बेकार गया, सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की टीम क्यों हार जा रही है, लो स्कोरिंग मैच क्यों ज़्यादा रोमांचक लगते हैं, श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार के अलावा बाक़ी कप्तानों का प्रदर्शन क्यों निराशाजनक है और टॉप 4 की दावेदार कौन सी टीमें लग रही हैं? अगले 5 साल में आईपीएल और टी20 क्रिकेट के डायनामिक्स पूरी तरह बदलने वाले हैं, पॉवरप्ले से लेकर केप्टनशिप में क्या बड़े बदलाव हो सकते हैं, सुनिए इस एपिसोड में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की रोमांचक गुफ़्तगू. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
Explore listener stats, chart rankings, contacts and more on the Ballabol - The Cricket Podcast podcast page.