IPL 2026 में जीत का फॉर्मूला क्या, हर Team की Analysis और Playing 11 पर रोमांचक चर्चा: बल्लाबोल

IPL 2026 में जीत का फॉर्मूला क्या, हर Team की Analysis और Playing 11 पर रोमांचक चर्चा: बल्लाबोल

March 23, 2026 · 1h 36m

About this episode

The episode discusses the preparations and challenges faced by various teams in IPL 2026, including player injuries and team strategies.

IPL 2026 सीजन आरंभ होने को है. सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. कई टीम अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं. चोट ने किस टीम का बैलेंस सबसे ज्यादा बिगाड़ा है, कौन सी टीम काग़ज़ पर सबसे ज्यादा मजबूत है, मौजूदा चैंपियन RCB के सामने बड़ी चुनौती क्या है, मुंबई इंडियंस की कमज़ोर कड़ी क्या है, चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन रुतुराज गायकवाड़ के सिर पर तलवार तो नहीं लटक रही और टीम की सोच में आया बदलाव नतीजों में तब्दील होगा, केकेआर का अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाए रखने का फैसला क्या सही साबित होगा, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम कहां फंस सकती है, श्रेयस अय्यर की अगुआई में क्या पंजाब का जलवा बरक़रार रहेगा, क्या ऋषभ पंत बदल पाएंगे लखनऊ सुपरजाएंट्स की तक़दीर और सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाज़ी क्यों लचर है? टॉप 4 में पहुंचने की दावेदार टीमें कौन सी हैं, ऑरेंज और पर्पल कैप पर किसका कब्ज़ा हो सकता है? इसके अलावा हर टीम की प्लेइंग 11/प्लेइंग 12 पर हुई दिलचस्प चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और राहुल रावत के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

More episodes of Ballabol - The Cricket Podcast

Explore listener stats, chart rankings, contacts and more on the Ballabol - The Cricket Podcast podcast page.