
Insights from recent episode analysis
Audience Interest
Podcast Focus
Publishing Consistency
Platform Reach
Insights are generated by CastFox AI using publicly available data, episode content, and proprietary models.
Total monthly reach
Estimated from 1 chart position in 1 market.
By chart position
- 🇮🇳IN · Daily News#1541K to 10K
- Per-Episode Audience
Est. listeners per new episode within ~30 days
300 to 3K🎙 Daily cadence·100 episodes·Last published 5d ago - Monthly Reach
Unique listeners across all episodes (30 days)
1K to 10K🇮🇳100% - Active Followers
Loyal subscribers who consistently listen
400 to 4K
Market Insights
Platform Distribution
Reach across major podcast platforms, updated hourly
Total Followers
—
Total Plays
—
Total Reviews
—
* Data sourced directly from platform APIs and aggregated hourly across all major podcast directories.
On the show
Recent episodes
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 19 जून 2026
Jun 19, 2026
10m 03s
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 12 जून 2026
Jun 13, 2026
10m 05s
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 5 जून 2026
Jun 5, 2026
10m 07s
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 29 मई 2026
May 29, 2026
10m 21s
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 22 मई 2026
May 22, 2026
10m 47s
Social Links & Contact
Official channels & resources
Official Website
Login
RSS Feed
Login
| Date | Episode | Description | Length | ||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 6/19/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 19 जून 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... ग़ाज़ा में युद्धविराम के दौरान भी बच्चों की मौत की बढ़ती संख्या पर गहरी चिन्ता, विशाल मानवीय ज़रूरतों के बीच वित्तीय सहायता की अपील.अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत, परमाणु सत्यापन में सहयोग को तैयार IAEA. अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान फ़रमान से बाल विवाह बढ़ने और महिलाओं के अधिकारों पर असर की आशंका.अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नहीं हो सकती नफ़रत फैलाने का बहाना, ऑनलाइन हेट स्पीच पर चिन्ता. और, 2025 में बाल अधिकार उल्लंघन चरम पर, सरकारी बल अधिक ज़िम्मेदार.मानव स्वास्थ्य व कल्याण, मानसिक शान्ति और ख़ुशहाल जीवन के लिए, 21 जून को मनाया जा रहा है अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस. | 10m 03s | ||||||
| 6/13/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 12 जून 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...होर्मुज़ में तनाव व संकट बरक़रार, एक जहाज़ पर हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत. यूएन प्रमुख ने की शान्ति स्थापना की अपील.अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं पर सत्तारूढ़ तालेबान शासन का दमन बढ़ा, मानवाधिकारों का सम्मान किए जाने की पुकार.काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य -DRC में इबोला पर क़ाबू पाने के लिए तेज़ प्रयास जारी, मगर संक्रमण कोविड से भिन्न. दुनिया भर में शरणार्थियों की संख्या हुई कुछ कम, मगर अब भी करोड़ों को व्यापक मदद की दरकार.मानवाधिकार हैं मानवता के डीएनए का हिस्सा, कहा उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, वैश्विक मानवाधिकार गठबन्धन आया वजूद में.भारत में लोगों को तम्बाकू सेवन की लत छुड़ाने में मददगार साबित हो रही है राष्ट्रीय परामर्श सेवा. | 10m 05s | ||||||
| 6/5/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 5 जून 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:अन्तरराष्ट्रीय शान्तिरक्षा दिवस पर उन साढ़े चार हज़ार से अधिक शान्तिरक्षकों का सम्मान, जिन्होंने किया अपना सर्वोच्च बलिदान. इस बीच शान्तिरक्षा के दौरान असाधारण सेवा के लिए सम्मानित होने वालों में एक भारतीय मेजर अभिलाषा बराक भी शामिल.काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला पर क़ाबू पाने के प्रयास जारी, सावधानियों की भी पुकार.म्याँमार में 2017 में जानलेवा दमन से बचने के लिए पनाह लेने बांग्लादेश पहुँचे रोहिंग्या शरणार्थियों को नहीं भुला देने की पुकार.भोजन का सुरक्षित होना है बेहद ज़रूरी, भोजन में लापरवाही से हो जाती हैं लाखों मौतें. | 10m 07s | ||||||
| 5/29/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 29 मई 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में घातक इबोला वायरस का प्रकोप जारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम जुटी नियंत्रण प्रयासों में.साल 2025 में हिंसक टकराव सम्बन्धी यौन हिंसा मामलों में दोगुना उछाल, युद्ध के एक हथियार के रूप में किया गया इस्तेमाल.यूक्रेन युद्ध बेक़ाबू होने के जोखिम के बीच, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, मौत का घातक चक्र रोकने का आग्रह.रिकॉर्ड ध्वस्त कर देने वाले गर्म वर्षों की ओर बढ़ रही है दुनिया, यूएन मौसम विज्ञान एजेंसी की चेतावनी.और अन्तरराष्ट्रीय शान्तिरक्षक दिवस पर लेबनान में सेवारत भारतीय मेजर समेत चार यूएन शान्तिरक्षकों को मिला सम्मान. | 10m 21s | ||||||
| 5/22/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 22 मई 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला वायरस का प्रकोप, नियंत्रण प्रयासों में जुटी यूएन एजेंसियाँ.ग़ाज़ा में स्वास्थ्य सेवाएँ ठप और बिगड़ रहे हैं मानवीय हालात, यूएन ने की शान्ति स्थापना की अपील.अफ़ग़ान शरणार्थियों के मेज़बान देशों से आग्रह, शरण चाहने वालों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अफ़ग़ानिस्तान वापिस न भेजा जाए.बढ़ते शहरीकरण के बीच सुरक्षित और समावेशी शहरों की चुनौती पर भारत में UN -Habitat के नीलेश प्रकाश राजाध्यक्ष के बातचीत.और सुनेंगे - दक्षिण सूडान में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर, वहाँ तैनात एक भारतीय चिकित्सक का निजी अनुभव. | 10m 47s | ||||||
| 5/15/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 15 मई 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:ग़ाज़ा पट्टी और पश्चिमी तट व लेबनान में इसराइली सैन्य हमले जारी, हिंसा और विस्थापन की चपेट में लाखों लोग.यूक्रेन में रूसी सैन्य बल ने किया अब तक का सबसे गहन व लम्बे समय तक चलने वाले हमला.हंटावायरस से प्रभावित MV होंडियस जहाज़ का मिशन हुआ पूरा, WHO ने कहा - फ़िलहाल जोखिम कम.खाद्य पैकेजिंग में रीसायकिल प्लास्टिक का प्रयोग हो सकता है ख़तरनाक, विशेषज्ञों की चेतावनी.'निकोटीन पाउच' के जाल में फँस रहे युवा व किशोर, WHO ने इसके लुभावने आक्रामक प्रचार पर जारी किया बड़ा ऐलर्ट. | 10m 04s | ||||||
| 5/8/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 08 मई 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:लेबनान में लागू नाज़ुक युद्धविराम के बावजूद, लोगों की हत्याओं व विस्थापन का सिलसिला जारी.तेल की बढ़ती क़ीमतों ने फिर उजागर किया प्लास्टिक और जीवाश्म ईंधन के बीच का सम्बन्ध.अटलांटिक महासागर में एक क्रूज़ जहाज़ पर फैला हंटावायरस प्रकोप, WHO ने कहा, यह कोविड जैसी किसी नई महामारी की शुरुआत नहीं.संयुक्त राष्ट्र ने की प्रवासन समझौते पर प्रगति की समीक्षा, भारत के ‘e-Migrate’ मॉडल की सराहना और प्रवासी अधिकारों पर ज़ोर. दुनिया भर में लगभग 3 अरब लोग पर्याप्त आवास से वंचित, आगामी विश्व शहरी मंच के 13वें सत्र में होगी चर्चा. | 9m 52s | ||||||
| 5/2/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 01 मई 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी हिंसक युद्ध और होर्मुज़ समुद्री मार्ग में व्यवधान का आर्थिक असर दुनिया भर में, लेबनान में और बिगड़ रहे हैं मानवीय हालात.संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक का भारत दौरा, मुश्किल भरे दौर में एकजुटता की की अपील.नागरिकों की ख़ुशहाली के बारे में क्यों दिया जाता है – भूटान का उदाहरण. बताएंगे - भूटान में यूएन रैज़िडैंट कोऑर्डिनेटर – गौरव रे.दुनिया भर में सैन्य बजटों में हो रही है बेतहाशा वृद्धि, इससे - लोगों के विकास का अधिकार किस तरह होता है प्रभावित.सऊदी अरब में 'शोषणकारी कफ़ाला' व्यवस्था को समाप्त करने की अपील, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, गरिमा और अधिकार सुनिश्चित करने पर बल. | 10m 34s | ||||||
| 4/25/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 24 अप्रैल 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...दुनिया भर में सबसे अधिक भूख, सिमटी कुछ चुनिन्दा युद्धग्रस्त देशों में.लेबनान में इसराइली हमलों से मानवाधिकारों के गम्भीर उल्लंघन पर चिन्ता, हिज़बुल्लाह के हमलों से भी अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का उल्लंघन.मध्य पूर्व में संकट से तेल व गैस के बाद अब खनिजों की भारी कमी, देशों के बीच मची होड़.कामकाज के लम्बे घंटे, रोज़गार की असुरक्षा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे जोखिमों के कारण, हर साल हो जाती है लगभग 9 लाख लोगों की मौत.तेज़ गति से भागती कृत्रिम बुद्धिमत्ता - यानि AI पर - क्यों है नियम रूपी लगाम कसे जाने की ज़रूरत. | 10m 33s | ||||||
| 4/17/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 17 अप्रैल 2026 | इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...लेबनान में कई सप्ताह से धधक रहे हिंसक टकराव पर विराम की घोषणा, यूएन महासचिव ने किया स्वागतस्वास्थ्य सेवाओं पर भीषण दबाव, बच्चों के लिए जोखिम, विस्थापित आबादी के लिए गहरी पीड़ा सूडान में गृहयुद्ध के तीन वर्ष, आम नागरिकों की विशाल आवश्यकताएँ, बर्लिन में एकजुटता सम्मेलन रॉकेट से होने वाला उत्सर्जन और अन्तरिक्ष में फैलता प्रदूषण बढा रहा है चिन्ताएँसंयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के चयन की प्रक्रिया शुरू, कुछ दिलचस्प जानकारीऔर, यूएन में युवा फ़ोरम में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुँची भारत की युवा कार्यकर्ता के साथ बातचीत | 10m 42s | ||||||
Want analysis for the episodes below?Free for Pro Submit a request, we'll have your selected episodes analyzed within an hour. Free, at no cost to you, for Pro users. | |||||||||
| 4/11/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 10 अप्रैल 2026 | इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...मध्य पूर्व में अमेरिका व ईरान के दरम्यान युद्धविराम की घोषणा के बाद, कुछ शान्ति के आसार, मगर तनाव और भ्रम अब भी बरक़रार. शनिवार को पाकिस्तान में होने वाली है बातचीत.सूडान में भीषण युद्ध को हो रहे हैं तीन वर्ष, जिस दौरान हुई है भयावह क्रूरता और यौन हिंसा. लाखों लोग अब भी विस्थापित.अतीत की तुलना में महिलाओं का औसत जीवन हुआ लम्बा मगर स्वास्थ्य कसौटी पर हालात अब भी बहुत अच्छे नहीं, आख़िर क्या हैं कारण.पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यन्त ज़रूरी – पानी की अहमियत को आख़िर इनसान क्यों नहीं समझ पा रहा है.कहावत है कि Health is Wealth यानि स्वास्थ्य ही असली सम्पदा है मगर फिर लोग क्यों हैं बेपरवाह. | 10m 27s | ||||||
| 4/4/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 3 अप्रैल 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूएन प्रमुख ने मध्य पूर्व युद्ध का दायरा फैलने और इसके गम्भीर वैश्विक प्रभावों के बारे में जताई गहरी चिन्ता, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप समाधान निकाले जाने पर ज़ोर. मध्य पूर्व युद्ध ने तेल व गैस जैसे ऊर्जा साधनों की आपूर्ति पर डाला गम्भीर असर, दक्षिण एशिया क्षेत्र भी अछूता नहीं. ऐसे में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे अक्षय साधनों की तरफ़ बढ़त के लिए बढ़ रही है हिमायत.मुख्य रूप से फ़लस्तीनियों के लिए, मृत्युदंड का प्रावधान करने वाले इसराइली क़ानून को रद्द किए जाने की पुकार. | 9m 42s | ||||||
| 3/28/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 27 मार्च 2026 | इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ईरान के मिनाब बालिका स्कूल पर हुए हमले में मृत छात्राओं के लिए न्याय की पुकार, मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, अमेरिका से जाँच के नतीजे प्रकाशित करने की भी मांग की.यूएन प्रमुख ने मध्य पूर्व में युद्ध को बताया नियंत्रण के बाहर, Diplomacy का सहारा लेने की अपील, बिगड़ते हालात से वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर मंडराता ख़तरा.यूक्रेन में युद्ध के चार वर्ष बाद भी, आम लोगों के लिए लगातार बढ़ रहा है ख़तरा, मानवाधिकार परिषद में चर्चा.400 वर्षों तक जारी रही पार-अटलांटिक दास प्रथा है, मानवता के विरुद्ध गम्भीर अपराध, पीड़ितों के लिए न्याय और मुआवज़ा मुहैया कराने की मांग वाला प्रस्ताव यूएन महासभा में,पारित.नवीन उपकरणों व नुस्ख़ों की मदद से हो सकता है टीबी का अन्त. WHO ने जारी कीं नई सिफ़ारिशें.दुनिया भर में हर साल एक अरब टन भोजन कर दिया जाता है बर्बाद, जिसे बचाकर करोड़ों लोगों का पेट भरा जा सकता है. | 10m 22s | ||||||
| 3/20/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 20 मार्च 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...मध्य पूर्व में धधकते युद्ध में जान-माल की व्यापक हानि, लाखों लोग विस्थापित.यूएन महासचिव ने कहा, हिंसक टकराव को बेक़ाबू होने से रोकना होगा', युद्ध पर कूटनीति की विजय है ज़रूरी.अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में पाकिस्तान के साथ झड़पों और ईरान में संकट ने बढ़ाई अफ़ग़ान नागरिकों की मुश्किलें.ग़ाज़ा पट्टी से मरीज़ों को, बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने के लिए खोली गई है रफ़ाह सीमा चौकी.5 वर्ष की आयु से पहले ही हो रही है, लगभग 50 लाख बच्चों की मौत, यूएन की एक नई रिपोर्टऔर, विश्व जल दिवस के अवसर पर एक विशेष बातचीत - किस तरह की जा सकती है इस अहम संसाधन की रक्षा. | 10m 41s | ||||||
| 3/13/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 13 मार्च 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:ईरान, लेबनान समेत मध्य पूर्व के अनेक देश भीषण संकट की चपेट में, ईंधन आपूर्ति व खाद्य क़ीमतों पर बढ़ता प्रभाव, लगातार बिगड़ रही है मानवीय स्थिति.मध्य-पूर्व की उथल पुथल और पाकिस्तान के साथ झड़पों ने बढ़ाई अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की मुश्किलें.रूस द्वारा यूक्रेनी बच्चों को जबरन अपने नियंत्रण वाले इलाक़ों में ले जाया जाना, मानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने बताया 'मानवता के विरुद्ध अपराध'. विश्व भर में लगभग दो-तिहाई बच्चों के साथ ऑनलाइन डराए-धमकाए की घटनाएँ, मामलो में हो रही है लगातार वृद्धि.महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 70वें सत्र की हुई शुरूआत, न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में दुनिया भर से जुट रहे हैं प्रतिनिधि. | 10m 38s | ||||||
| 3/6/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 6 मार्च 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:ईरान पर इसराइल व अमेरिका की बमबारी और ईरान के जवाबी हमलों का सिलसिला जारी, मध्य पूर्व में तनाव चरम पर, लगभग 16 देश हिंसक टकराव की चपेट में.पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में सैन्य झड़पों से हज़ारों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर.विश्व के किसी भी देश में नहीं है महिलाओं के लिए पूर्ण क़ानूनी समानता, महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में उछाल.पारिस्थितिकी तंत्र और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम हैं औषधीय पौधे.1 अरब से अधिक लोग मोटापे की चपेट में, समाधान की सख़्त आवश्यकता. | 10m 48s | ||||||
| 2/17/26 | ![]() क्या रेडियो में इनसानी आवाज़ की जगह ले सकती है एआई? | जब दुनिया तेज़ रफ़्तार वीडियो, रील्स और एआई टैक्नॉलॉजी से तैयार आवाज़ों से भरी हुई है, तब भी सम्वाद का एक ऐसा माध्यम भी है जो दिखाई दिए बना ही, लोगों की ज़िन्दगी में आज भी मौजूद है…रेडियो. ये केवल खब़रें सुनाने का साधन नहीं है, बल्कि संकट के समय में लोगों की आख़िरी उम्मीद, अकेलेपन में साथ देने वाली आवाज़ और अँधेरे हालात में भरोसे की एक किरण भी है... | 8m 33s | ||||||
| 2/6/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 06 फ़रवरी 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:संकटग्रस्त समुदायों तक जीवनरक्षक सेवाएँ पहुँचाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने वित्तीय सहायता की अपील की.अमेरिकी संसद ने एचआईवी/एड्स के विरुद्ध लड़ाई के लिए, 6 अरब डॉलर के पैकेज को दी स्वीकृति, यूएन ने किया स्वागत.विश्व भर में कैंसर के 40 फ़ीसदी मामलों में रोकथाम सम्भव, बचाव उपायों पर बल.अमेरिका-रूस परमाणु सन्धि की अवधि हुई समाप्त, यूएन प्रमुख ने कहा विश्व के लिए एक 'गम्भीर क्षण'.भारतीय शान्तिरक्षक वैश्विक शान्ति और सुरक्षा में महत्वपूर्ण...सुनेंगे यूएन रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर के विचार.एआई के ज़रिए बच्चों की 'डीपफ़ेक' यौन सामग्री में उछाल, UNICEF की चेतावनी. | 10m 23s | ||||||
| 1/30/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 30 जनवरी 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:यूएन महासचिव ने पेश की अपने कार्यकाल के अन्तिम वर्ष की प्राथमिकताएँ, उभरते तनावों और लापरवाही भरे क़दमों के ख़तरनाक दुष्परिणामों के प्रति चेतावनी.एक अहम मोड़ पर खड़े ग़ाज़ा पट्टी में हालात पर, सुरक्षा परिषद की एक उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा.यूएन प्रमुख ने 'अन्तरराष्ट्रीय हॉलोकॉस्ट स्मरण दिवस' पर दिया मानवता के लिए एकजुटता का सन्देश.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने, स्कूल में बच्चों के लिए पोषणयुक्त भोजन से जुड़ी गाइडलाइन्स की जारी.दक्षिण सूडान में शान्ति समझौते पर ख़तरे के बीच, बाढ़ और मानवीय संकट से जूझ रहे हैं समुदाय...एक विशेष बातचीत. | 10m 12s | ||||||
| 1/24/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 23 जनवरी 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:यूएन उप महासचिव ने बहुपक्षवाद और वैश्विक नियमों की रक्षा का किया आह्वान, महासभा अध्यक्ष ने अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के प्रति घटते सम्मान पर जताई चिन्ता.ग़ाज़ा में पुनर्निर्माण की चर्चाओं के बीच, यूएन एजेंसियों ने तत्काल मानवीय राहत को बताया एक अहम प्राथमिकता .संक्रमण के दौर से गुज़र रहे सीरिया में, हिंसक झड़पों से मौजूदा प्रगति पर जोखिम.बढ़ते जल संकट से जूझती दुनिया, अब 'जल दिवालिएपन' के दौर में प्रवेश कर चुकी है, अरबों लोग चपेट में.प्रकृति को बचाने में कम, उसे नुक़सान पहुँचाने में हो रहा है कहीं अधिक ख़र्च. | 10m 21s | ||||||
| 1/16/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 16 जनवरी 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:यूक्रेन में रूसी सैन्य हमलों और भीषण सर्दी की दोहरी मार, बुनियादी ज़रूरतों के लिए जूझ रहे हैं आम लोग.ईरान में चिन्ताजनक स्थिति पर, संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से किया - अधिकतम संयम बरतने का आग्रह.ग़ाज़ा में सर्द मौसम में तूफ़ान का क़हर, बाढ़ के गम्भीर ख़तरे वाले क्षेत्रों में रहने के लिए विवश 8 लाख लोग.यूएन एंतोनियो गुटेरेश ने, दरारों, असमानताओं व संघर्षों के दौर में, पारस्परिक सहयोग को बताया - इस वर्ष के लिए अपनी प्राथमिकता.वायु प्रदूषण से जूझते दक्षिण एशिया में, स्वच्छ हवा के लिए समाधानों से उपजी उम्मीद. | 10m 08s | ||||||
| 1/9/26 | ![]() यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 9 जनवरी 2026 | इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:सूडान में हिंसक युद्ध के 1000 दिन, आम नागरिकों के लिए नारकीय स्थितियूक्रेन के अनेक शहरों पर व्यापक हमलों में लोगों की परेशानियाँ बढ़ीं, वहीं ईरान में महंगाई के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान अनेक लोग हताहत.अन्तरराष्ट्रीय संगठनों से अमेरिका के पीछे हटने की घोषणा, यूएन ने जताया विश्व समुदाय की सेवा जारी रखने का संकल्प. म्याँमार में हो रहे चुनावों की वैधता और स्वतंत्रता पर सवाल, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश का आरोप.भारत के ओडिशा में यूनीसेफ़ के प्रयासों से कैसे आ रहा है स्कूली लड़कियों के जीवन में बदलाव. | 9m 58s | ||||||
Showing 22 of 100
Pitch Fit is a Pro feature
See how bookable this show is for guests, which brands already advertise, the per-episode ad value, and the best-fit guest and sponsor profile. The numbers are blurred on the free plan.
How readily this show books outside guests like you.
How proven this show is for host-read sponsorships.
For Guests
ProFor Advertisers
ProUpgrade to Pro to unlock guest cadence, sponsor categories, fit scores, and per-episode ad value for this show.
Chart Positions
1 placement across 1 market.
Chart Positions
1 placement across 1 market.






















