Bhejna | Tribhuvan

Bhejna | Tribhuvan

From Pratidin Ek Kavita by Nayi Dhara Radio

May 24, 2026 · 2 min · Episode 1150

About this episode

The episode features a poetic exploration of sending various elements of nature and emotion.

भेजना | त्रिभुवन लौटते पत्र के साथ कुछ बादल भेजना समुद्र के कुछ पेड़ पत्तियों के बीच चहचहाते कुछ पक्षी और पानी की कुछ लहरें भेजना अपनी सुंदर आँखों के अक्स भेजना भेजना चेहरे की लालिमा के कुछ लैंडस्केप और रात भर नशा करके बैठी सुबह की कुछ छवियाँ भेजना हाँ, एक खुली खिड़की भेजना एक मदमाती पतली अकेली गली का वह कोना भेजना जहाँ मैं तुमसे मिल सकूँ और अपनी उँगलियों की छुअन भेजना जिसे अपनी चाहत की दीवारों में गाड़कर अपने भरोसे की गठरी टाँग दूँ!

Topics covered

  • poetry
  • nature
  • longing
  • communication
  • imagery

Keywords

  • poetry
  • clouds
  • birds
  • landscape
  • morning
  • longing
  • communication

More episodes of Pratidin Ek Kavita

Explore listener stats, chart rankings, contacts and more on the Pratidin Ek Kavita podcast page.